Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSpiceJet Passengers Stranded for 8 Hours in Lucknow Flight Diversion

रात भर एयरपोर्ट पर रहे दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट के यात्री

Lucknow News - दिल्ली से कोलकाता जा रहे स्पाइस जेट के यात्रियों को लखनऊ में आठ घंटे विमान में बिताने पड़े। फ्लाइट एसजी 730 रात 12:04 बजे दिल्ली से उड़ी थी और सुबह 4:04 बजे कोलकाता पहुंचना था, लेकिन डायवर्ट होकर लखनऊ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 24 Jan 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
रात भर एयरपोर्ट पर रहे दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट के यात्री

दिल्ली से कोलकाता जा रहे स्पाइस जेट के यात्रियों को आठ घंटे प्लेन में ही रात गुजरानी पड़ी। यह फ्लाइट डायवर्ट हो कर लखनऊ उतरी। जब यात्रियों को कोई सही जानकारी नहीं मिली तो खूब हंगामा किया। यह फ्लाइट गुरुवार-शुक्रवार की रात तीन बजे के आसपास लखनऊ उतरी थी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार स्पाइसजेट का विमान एसजी 730 दिल्ली ने रात 12:04 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसको सुबह 4.04 बजे कोलकाता उतरना था। कोलकाता में यह विमान नहीं उतर पाया। इसके बाद इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया। यहां विमान रनवे पर खड़ा रहा। सोशल मीडिया मंच एक्स पर सम्राट सेन और फरजाना पटवारी ने स्पाइस जेट से अपनी नाराजगी जताई। लिखा कि यात्रियों को विमान के यहां से उड़ान की सही सूचना नहीं दी जा रही थी। एयरपोर्ट पर खड़े विमान में ही यात्रियों ने पूरी रात किसी तरह गुजारी। सुबह भी सही सूचना नहीं मिलने पर सबने हंगामा कर दिया। सुबह करीब 10 बजे विमान ने उड़ान भरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें