जवाहर-इंदिरा भवन के चुनाव में सतीश निर्विरोध अध्यक्ष, धानुक महामंत्री निर्वाचित
Lucknow News - जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के चुनाव परिणाम घोषित हुए। सतीश कुमार पांडेय 13वीं बार अध्यक्ष और रामकुमार धानुक दूसरी बार महामंत्री बने। विजयी पदाधिकारियों ने विजय जुलूस निकाला और कर्मचारियों के...

जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद 13वीं बार सतीश कुमार पांडेय अध्यक्ष और रामकुमार धानुक दूसरी बार महामंत्री पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा के बाद महासंघ के विजयी पदाधिकारियों ने दोनों भवनों में ढोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला। पदाधिकारियों ने दोनों भवनों के कर्मचारियों का आभार जताते हुए उनके हित में लगातार काम करते रहने का ऐलान किया। सतीश पांडेय 13वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
महासंघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव का परिणाम शुक्रवार तड़के घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी डीके मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार पांडेय निर्विरोध रूप से निर्वाचित किए गए। महामंत्री पद पर राम कुमार धानुक को कुल 1218 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुशील कुमार बच्चा को 589 मत से करारी शिकस्त दी। उपाध्यक्ष महिला पद पर दिव्या रानी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उपाध्यक्ष में उमंग निगम को 1093, आकिल सईद बब्लू को 865, संजय शुक्ला को 1041 व अमित कुमार शुक्ला 894 मत पाकर निर्वाचित हुए, जबकि अमित खरे व विजय कुमार अवस्थी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंत्री महिला आरक्षित पद पर श्वेता उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुईं। मंत्री में जालिस खान को 1214, अभिनव त्रिपाठी 897, अजय कुमार 811, राम बदल दुबे 843 व हेमंत कुमार 846 मत प्राप्त विजयी घोषित हुए। मंत्री पद पर हरि ओम पांडेय, राकेश कुमार व जगत नारायण सिंह को मनोनीत किया गया।
जफर सईद किदवई सरंक्षक बने
संगठन मंत्री में रघुराज सिंह, अमन कुमार, अंकुर सिन्हा, दिनेश कुमार सिंह व नियाजुद्दीन निर्विरोध निर्वाचित हुए। अली हैदर को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। प्रचार मंत्री पद पर आशीष कुमार त्रिपाठी, मो. रफीक खान, निर्मल शुक्ला, राजेश कुमार व सत्यदेव मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि शफीकुर्रहमान अंसारी व रामेंद्र मिश्र मनोनीत हुए। कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना और संप्रेक्षक अनुराग सिंह निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित हुए। वरिष्ठ कर्मचारी नेता जफर सईद किदवई महासंघ के संरक्षक बने। रिजवान अंसारी सहायक कार्यालय सचिव मनोनीत हुए।
इन पदाधिकारियों ने कई बार मारी बाजी
महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय 13वीं बार, महामंत्री राम कुमार धानुक दूसरी बार के अलावा दूसरे पदाधिकारियों ने भी अब तक चुनाव में कई बार बाजी मारी है। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमंग निगम, आकिल सईद बब्लू, अमित शुक्ला, अमित खरे आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।