Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊSamajwadi Party Celebrates Vishwakarma Jayanti in Lucknow with Simplicity

सपा ने प्रदेश भर में मनाई विश्वकर्मा जयंती

लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में विश्वकर्मा जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 Sep 2024 02:11 PM
share Share

लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में विश्वकर्मा जयंती सादगी से मनाई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। वास्तुकला के भी वही प्रवर्तक है। सपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सांसद रामजी लाल सुमन, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। लखनऊ में सृष्टि निर्माता एवं सृजनकर्ता भगवान विश्ववकर्मा की जयंती जिला कार्यालय कैसरबाग, लखनऊ पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें