Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRSS Leader Ramkumar Passes Away in Lucknow Honored with Guard of Honor

पूर्व सह क्षेत्र संघचालक रामकुमार का निधन, भागवत-होसबाले ने जताया शोक

Lucknow News - लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-क्षेत्र संघचालक रामकुमार का निधन हो गया। उन्हें तिरंगे में लपेटा गया और अंतिम संस्कार से पहले पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके निधन पर संघ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 20 Feb 2025 12:33 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व सह क्षेत्र संघचालक रामकुमार का निधन, भागवत-होसबाले ने जताया शोक

लखनऊ, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पूर्व सह-क्षेत्र संघचालक रामकुमार का बुधवार को निधन हो गया। वे लोकतंत्र सेनानी भी थे। प्रशासन द्वारा उनकी पार्थिव देह को तिरंगे से ढंका गया तथा मुखाग्नि से पहले उनको पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पोखरा कलां, महमूदाबाद सीतापुर में किया गया। उनके निधन पर संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में सरसंघचालक व सरकार्यवाह ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सह क्षेत्र संघचालक के निधन का समाचार पाकर अतीव दुःख हुआ। एक श्रेष्ठ एवं समर्पित स्वयं सेवक की जीवन यात्रा का अन्त हो गया। रामकुमार सभी कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक ही थे। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, कार्य के प्रति असीम लगन, परिश्रम की पराकाष्ठा सदैव स्मृति में रहेंगी। वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के संघ कार्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे। उनके परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। उनके अंतिम संस्कार में संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पालक स्वांतरंजन तथा अवध के प्रांत प्रचारक कौशल ने संघ की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर काफी संख्या में स्वयंसेवक व अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें