Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRepublic Day Celebrations at Lucknow Zoo Attracts 13 650 Visitors

प्राणि उद्यान में बड़ों और बच्चों ने वन्य जीवों के मॉडल के साथ खिंचवायी तस्वीर

Lucknow News - लखनऊ के प्राणि उद्यान में गणतंत्र दिवस पर 13650 दर्शकों की भीड़ उमड़ी। बच्चों ने बाल रेल एवं बैट्री चालित वाहनों पर सैर की और विभिन्न वन्य जीवों को देखकर उत्साहित हुए। प्राणि उद्यान को तिरंगों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 26 Jan 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
प्राणि उद्यान में बड़ों और बच्चों ने वन्य जीवों के मॉडल के साथ खिंचवायी तस्वीर

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता प्राणि उद्यान में रविवार को गणतंत्र दिवस पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों व बच्चों ने प्राणि उद्यान की बाल रेल एवं बैट्री चालित वाहन पर सैर कर खूब मौज मस्ती की। बच्चे विभिन्न वन्य जीवों को देख काफी उत्साहित हुए। 13650 दर्शक आए। बच्चों ने बताया गया कि प्राणि उद्यान में आकर उन्होंने खूब मनोरंजन किया। खासतौर पर बाल रेल बच्चों को पसंद आयी। प्राणि उद्यान को तिरंगें से सजाया गया। दर्शकों ने गुलदाउदी, डहेलिया एवं विभिन्न फूलों-फुलवारियों के साथ फोटो भी खूब खीची गयी। दर्शकों ने बोटिंग पॉण्ड में पैडल बोटिंग का भी आनन्द लिया। प्राणि उद्यान के दोनों गेटों पर स्थित पार्किंग पूरी तरह से भरी गई। दर्शकों ने फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनन्द लिया। दर्शकों शेर, जेब्रा, जिराफ, हिरन एवं गेंडा के मॉडल के साथ भी खूब फोटो ली। प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने झण्डा रोहण किया। प्राणि उद्यान प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के लिए विशेष इन्तजाम किये गये थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें