अनिल दुबे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किए गए
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। साथ ही डा. यशपाल बघेल व सांसद चंदन चौहान को राष्ट्रीय महासचिव तथा अभियन चौधरी को युवा रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्री दुबे को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत होने पर पूर्व विधायक शिव करन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल प्रेमी, प्रदेश महासचिव संतोष यादव, मनोज सिंह चौहान, चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश सचिव, अफसर अली, रामगोपाल चंदेल, सम्राट सिंह चौहान, आमिर साबिरी, उमर अली, नूर मोहम्मद पूर्व पार्षद, अखिलेश यादव एडवोकेट, अनिल यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में मिठाइयां वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।