कांशीराम की तरह अब यूपी में आरपीआई को किया जाएगा मजबूत : रामदास अठावले
Lucknow News - योगी की सराहना, अखिलेश को बताया मित्र लेकिन की आलोचना लखनऊ। विशेष संवाददाता। केंद्रीय

योगी की सराहना, अखिलेश को बताया मित्र लेकिन की आलोचना लखनऊ। विशेष संवाददाता। केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री व आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि यूपी में बसपा काफी कमजोर हो गई है। जिस तरह कांशीराम ने बसपा को यूपी में मजबूती से स्थापित किया, उसी तरह वह भी अपनी पार्टी को मजबूती देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे के नारे से महाराष्ट्र चुनाव में फायदा होने की बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी अब यूपी में भाजपा गठबंधन में आना चाहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी में विकास के ढेर सारे काम कराएं हैं और कानून व्यवस्था चुस्त रखी है।
आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह नारा मुस्लिम विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके मित्र हैं, लेकिन संविधान खतरे में वाला उनका मुद्दा नहीं चला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोगों को केवल गुमराह कर रहे हैं। जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो ईवीएम का मुद्दा नहीं उठाती है जब हारती है तो इस पर सवाल करती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए। पिछली बार उन्होंने सीएम पद का त्याग किया और उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार कर लिया।
स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी आरपीआई
मंत्री ने कहा कि आरपीआई एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है पिछले दो महीनों में बीस हजार नए सदस्य बन गए हैं। पार्टी अब यूपी में 2026 में निकाय चुनाव व 2027 में भाजपा के सहयोग से विधानसभा की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के प्रदेश महामंत्री इंदेश गौतम, सपा के औरया जिलाध्यक्ष हरिशंकर यादव, बसपा के मेरठ मंडल प्रभारी समेत कई नेता आरपीआई में शामिल हो गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।