Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊProtests Erupt in Lucknow Deceased Employees Dependents Demand Jobs Amidst Hunger Strike

रोडवेज के मृतक आश्रित भूख हड़ताल के लिए बेबस

लखनऊ में उप्र सड़क परिवहन निगम में नौकरी के दौरान मृत्यु के बाद मृतक आश्रितों को नौकरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। दो सितंबर से धरने पर बैठे मृतक आश्रित अब भूख हड़ताल करने को मजबूर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 Sep 2024 05:07 PM
share Share

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता उप्र सड़क परिवहन निगम में नौकरी के दौरान मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आलम यह है कि रोडवेज मुख्यालय पर बीते दो सितंबर से धरना प्रदर्शन करने करने वाले अब भूख हड़ताल के लिए बेबस है। बुधवार को मुख्यालय गेट पर धरना दे रहे मृतक आश्रितों ने क्रामिक भूख हड़ताल शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस पहुंचकर भूख हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन बंद करने की चेतावनी देकर लौट गए।

बीते 17 दिनों से नियुक्ति की मांग लेकर धरने पर बैठे प्रदेश भर के मृतक आश्रितों का अब सब्र टूटने लगा हैं। कई चक्र परिवहन मंत्री से लेकर एमडी और जिम्मेदार अफसरों से वार्ता के बाद सिर्फ आश्वासन मिला है। ऐसे में नियुक्ति कब मिलेगी, इस सवाल का सटीक जवाब देने वाला कोई नहीं है। ऐसी स्थिति में मेरठ, आगरा, कानपुर, आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर समेत कई शहरों से लखनऊ में डेरा जमाए मृतक आश्रित सड़क पर आंदोलन करने के मूड में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें