Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPolice Team Attacked by Locals While Stopping Illegal Construction in Sun City

सनसिटी में निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला ने सिपाही को दांत से काटा

Lucknow News - पारा इलाके के सनसिटी मोहल्ले में पुलिस टीम को विवादित निर्माण कार्य रोकने पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। महिला सिपाही पूजा सरोज को काटा गया और कई पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी गई। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 5 March 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
सनसिटी में निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला ने सिपाही को दांत से काटा

पारा इलाके के सनसिटी मोहल्ले में विवादित निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा। महिला सिपाही पूजा सरोज के हाथ में दांत से काट लिया। कई पुलिस कर्मियों को कपड़े फाड़ दिए। महिला सिपाहियों ने भागकर किसी तरह खुद को बचाया। कई थानों से फोर्स बुलाकर पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को भगाया। पुलिस ने हमलावर सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल डालीगंज के रहने वाले विष्णु नारायण विश्वकर्मा और सनसिटी में रहने वाले करुणा शंकर के बीच एक प्लाट पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद चल रहा है। विष्णु नारायण ने उस प्लाट पर कोर्ट से स्टे ले रखा है। इसके तहत कोई भी पक्ष निर्माण नहीं करा सकता है। सोमवार को करुणा शंकर और उनके पक्ष की महिलाएं निर्माण कार्य करवा रहे थे। यह देख नारायण विश्वकर्मा ने विरोध किया तो महिलाएं उनसे गालीगलौज करने लगीं। कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाया तो उसे छीनकर फाड़ डाला। इसके बाद नारायण ने थाने पहुंचकर करुणा शंकर और कुछ महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाने में स्टे आर्डर की कापी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया था कि अब उस पर निर्माण न हो। यथा स्थिति बनी रहने दें। मंगलवार को फिर महिलाएं और करुणा शंकर निर्माण करा रहे थे। सूचना पर सिपाही नफीस गश्त कर रहा था। उसने निर्माण कार्य होते देखा तो विरोध किया। लोगों ने उसे घेर लिया। सूचना पर चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। करुणा शंकर और उनके पक्ष से महिलाओं और तमाम अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पिंक बूथ संख्या 25 से महिला सिपाही पूजा सरोज समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। यह देख निर्माण करा रहे लोग दौड़े और पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। महिला सिपाही पूजा और नफीस से मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर पूजा के हाथ में काट लिया। पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। लात-घूसों से पीटने लगे। घटना से भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी भागने लगे। चौकी प्रभारी की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने लाठियां पटकी तो लोग भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह की तहरीर पर छह नामजद समेत 30 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसी और वीडियो फुटेज से हमलावरों को चिंह्नित कर रही है। बुधवार देर रात पुलिस ने हमलावर सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा

सैम, प्रमोद कुमार, सोनी, सोनी की मां, रेनू, सुनील कुमार, 10-12 अज्ञात महिलाएं और 10-15 अज्ञात पुरुष।

कोट

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस फोर्स निर्माण कार्य रोकने के लिए गई थी। इस बीच महिलाओं और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। महिला सिपाही को काट लिया था। छह नामजद समेत 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विश्वजीत श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त पश्चिम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें