Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsOxygen Cylinder Leak Causes Panic at Thakurganj TB Hospital Emergency

इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर का वाल्व फटा, मरीज डॉक्टर सहमे

Lucknow News - ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव होने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर का वाल्व धमाके के साथ फट गया, जिसके कारण मरीजों का इलाज करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा। तकनीकी टीम...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 25 Feb 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर का वाल्व फटा, मरीज डॉक्टर सहमे

ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव होने से परिसर में अफरातफरी मच गई। सिलेंडर में लगा वाल्व धमाके के साथ फट गया। मौके पर पहुंची टीम ने आनन फानन में मरम्मत की। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड हैं। इसमें टीबी के साथ दूसरे मरीज भी भर्ती किए जाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे इमरजेंसी में मरीज, डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद थे। तभी एक ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव होने लगा। इससे वाल्व भी तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। तीमारदार अपने मरीजों को बाहर निकाल लाए। घटना की सूचना मिलने पर टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को इमरजेंसी से बाहर लाकर दूसरा वाल्व लगाकर रिसाव बंद किया। डॉक्टर, स्टाफ, मरीज और तीमारदार सहमे रहे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी में मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। ठाकुरगंज अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सिलेंडर का वाल्व फट गया था। कोई अनहोनी नहीं हुई। टीम ने ऑक्सीजन ​का रिसाव तुरंत ही बंद कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें