लोकतंत्र समाप्त होने लगेगा तो तानाशाही आएगी : माता प्रसाद पांडेय
Lucknow News - नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री को प्लेटो का संत बताया लखनऊ, विशेष

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री को प्लेटो का संत बताया लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महान दार्शनिक प्लेटों का संत बताते हुए कहा कि आगे आप उन्हीं विचारों पर काम करिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र समाप्त होने लगेगा तो तानाशाही आएगी।
मंगलवार को सदन में बजट पर चर्चा करते हुए माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह बातें कहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री की मुखातिब होते हुए कहा कि आप प्लेटो के संत हैं। लेकिन उनकी विचारधारा मानिए। समानता व सदभाव की बात कहां चली गई। समाज में दूरी कैसे हो गई। इस पर विचार करें। मैं आपको बड़ा बना रहूा हूं। कल को मेरी आलोचना होगी कि मैंने मुख्यमंत्री को प्लेटो का संत कहा है। इसलिए कहा कि संत स्वभाव कैसा होता है। उन्होंने कबीर दास की दोहा पढ़ा... वाणी ऐसी बोलिए मनका आपा खोए, औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि अब जो बिगड़ गया बिगड़ जाने दीजिए लेकिन अब आगे से प्लेटो का संत बनिए। उनकी तरह काम करिए।
धार्मिक कार्यों की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
माता प्रसाद पांडेय ने कहा कहा कि लेकिन संविधान से अल्पसंख्यकों को अधिकार मिला है। लेकिन अपनी रुचि से शैक्षिक संस्था चलाने का अधिकार का हनन हो रहा है। धार्मिक कार्यों की स्वतंत्रता अल्पसंख्यकों को भी मिलनी चाहिए। हम यह नहीं कहते कि धर्मांतरण पर कार्रवाई न हो। बिजली का निजीकरण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इससे इससे आरक्षण भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि पीडीए से आप लोगों (सत्तापक्ष) को बड़ा खतरा महसूस होने लगता है। आप क्यों उससे डरते हो। अगर पुलिस के जरिए चुनाव लड़ेगा तो पार्टियों का महत्व कम होने लगेगा। सिपाही ही वोट मांगेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच की तरह विवेचना ब्रांच का अलग से गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव हो गया तो अब तो डीजीपी तो स्थाई कर दीजिए। इससे सत्ताधारी दल के नेताओं का पुलिस के काम में दखल कम हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।