Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsOne Nation One Election Discussion in Lucknow Highlights Economic Benefits

धन, समय का अपव्यय रोकेगा वन नेशन, वन इलेक्शन:: नीरज सिंह

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वन नेशन वन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 26 April 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
धन, समय का अपव्यय रोकेगा वन नेशन, वन इलेक्शन:: नीरज सिंह

लखनऊ, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि भारत वर्तमान में अनेक सुधारों की प्रक्रिया से गुजर रहा हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सारे देश में एक साथ चुनाव होने से धन व समय का अपव्यय रोका जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश की जी डी पी भी लगभग डेढ़ प्रतिशत बढ़ जाएगी। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. रश्मि बिश्नोई ने की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद स्वदेश सिंह, भाजपा नेता चंद्रशेखर गुप्ता समेत कई अन्य उपस्थित रहे। संचालन नगर महामंत्री अमित त्रिपाठी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें