काव्य संग्रह 'सपने सच होंगे अपने' का विमोचन
Lucknow News - लखनऊ में ओम प्रकाश केसरी की कविताओं का संग्रह 'सपने सच होंगे अपने' का विमोचन किया गया। यह पूर्वोत्तर रेलवे आफिसर्स क्लब में रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर्स संगठन की बैठक में हुआ। महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने...

लखनऊ। ओम प्रकाश केसरी की कविताओं का संकलन 'सपने सच होंगे अपने' का विमोचन पूर्वोत्तर रेलवे आफिसर्स क्लब लखनऊ में रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर्स संगठन की मासिक बैठक में रविवार को किया गया। राजीव मिश्रा, महाप्रबंधक (सेवि.) पूर्वोतर रेलवे एवं संगठन के अध्यक्ष ने विमोचन किया। ओम प्रकाश केसरी का यह तीसरा काव्य संग्रह है। इसके पहले प्रकाशित दो काव्य संग्रह को रेल मंत्रालय मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार से सम्मानित कर चुका है। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के रिटायर्ड सदस्य प्रवीन कुमार, जीसी अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संचालन संगठन के सचिव जयदेव कुमार ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।