Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊOm Prakash Rajbhar Slams Akhilesh Yadav Over Sultanpur Incident Accuses Him of Promoting Casteism

सामने से गोली चलेगी तो पुलिस आधार देखकर कार्रवाई नहीं करेगी: राजभर

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सुल्तानपुर मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मंगेश यादव की मौत पर सपा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। राजभर ने अखिलेश यादव...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 12 Sep 2024 01:48 PM
share Share

- अखिलेश यादव सुल्तानपुर की घटना से सिर्फ जातिवाद को बढ़ावा देने में जुटे हैं लखनऊ। विशेष संवाददाता

सुभासपा अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सुल्तापुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मंगेश यादव की मौत के बाद सपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया है। सामने से बदमाश गोली चलाएंगे तो पुलिस फूल नहीं बरसाएगी। अपराधियों से उनका आधार मांगकर जाति नहीं देखेगी। पुलिस भी गोली चलाएगी।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि उसी घटना में शैलेश राजभर नाम का एक बदमाश भी गोली लगने से घायल है। वह जीवन व मौत से जूझ रहा है। अखिलेश ने तो शैलेश के मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। इस पर वह बयान क्यों नहीं दे रहे हैं। सुलतानपुर की घटना में मंगेश यादव की मौत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई। गोली चली और अपराधी मारा गया। उन्होंने सपा नेताओं से सवाल किया कि वे यह बताएं कि वहां जो डकैती हुई उसमें मंगेश यादव था या नहीं। यदि मंगेश यादव डकैती में था तो फिर इतना हंगामा क्यों खड़े कर रहे हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को सिर्फ यादव बिरादरी की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि यूपी से कोई मोहन यादव न बन जाए। अखिलेश बिरादरीवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। मुसलमान, जाट, राजभर, बिंद, केवट, राजपूत, ब्राम्हण, भूमिहार मरता है तो अखिलेश यादव कुछ नहीं बोलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें