Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊOm Prakash Rajbhar Addresses Rally in Karhal Amid Controversy Over Smashed Posters

करहल में पोस्टर, बैनर फाड़ा जाना सपा की बौखलाहट: राजभर

मैनपुरी के करहल में सुभासपा के कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सपा के लोग सुभासपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं और पार्टी कार्यकर्ता इन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 10 Sep 2024 02:45 PM
share Share

- आज करहल में जनसभा को संबोधित करेंगे ओम प्रकाश राजभर लखनऊ। विशेष संवाददाता

बुध‌वार 11 सितंबर को मैनपुरी के करहल में आयोजित सुभासपा के कार्यक्रम से जुड़े बैनर-पोस्टर फाड़े जाने पर पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि सपा के लोग सुभासपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। बौखलाहट में इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता सपा के इन गुंडों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

मंगलवार को जारी बयान में ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि सत्ता से दूर हुए सात साल हो जाने से सपा के लोग बौखला गए हैं। करहल में सुभासपा का बैनर पोस्टर उनके द्वारा फाड़ा जाना इसका प्रमाण है।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की

सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया है कि करहल में बीती रात सपा के अराजक तत्वों ने पार्टी के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर फाड़ने का काम किया। इस मामले में सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों से शिकायत की है। करहल पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी, चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो सपा नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। सपा के लोग अपनी गलती स्वीकार नहीं कराते हैं उन्हें बार-बार फुटेज दिखानी पड़ती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें