पंचायत संघ के चुनाव में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री
Lucknow News - सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ ने रविवार को लोहिया भवन में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर कमल किशोर शुक्ल को प्रांतीय अध्यक्ष और संजय सिंह को प्रांतीय महामंत्री निर्विरोध चुना गया। संगठन...

सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ की ओर से रविवार को पंचायती राज निदेशालय लोहिया भवन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भर से सहायक विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर शुक्ल और प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा मंत्री शशांक सक्सेना, संगठन मंत्री सतीश चतुर्वेदी, संप्रेक्षक हंशराज, संयुक्त मंत्री देवेश कन्हैया, प्रदेश उपाध्यक्ष के पदों पर अशोक कुमार यादव, आशुतोष मिश्र, आनन्द मोहन, नितिन जैन व सीताराम को चुना गया। मुख्य मांगों का ज्ञापन शासन-प्रशासन को भेजा
कार्यक्रम के बाद संगठन की बैठक हुई, जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने अपनी मांगे रखी, मांगों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद नाम परिवर्तन करने, विकास खंड स्तर पर राज पत्रित अधिकारी के पद के सर्जन करने, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए पूर्व की भांति तीन वर्ष करने, एक अगस्त 2016 के शासनादेश पर विचार करने, विकासखंड से लेकर निदेशालय स्तर तक लिपिक के पद भरने, 826 के सापेक्ष 790 पद के क्रम में शेष 36 पद भरने के संबंध में संगठन ने अपना मांग पत्र ज्ञापन शासन-प्रशासन को भेजा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।