विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, हत्या का आरोप
Lucknow News - बीकेटी में गुरुवार सुबह 28 वर्षीय अनीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। अनीता की शादी चार साल पहले हुई थी। ससुराल वालों ने बताया कि उसने आत्महत्या की, जबकि...

बीकेटी में गुरुवार सुबह अनीता (28) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भे दिया है। इटौंजा निवासी हरीलाल के मुताबिक बेटी अनीता की शादी चार वर्ष पहले बीकेटी नगवामऊ के मजदूर रोहित के साथ की थी। बुधवार को अनीता के ससुराल वालों ने बताया कि अनीता ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों का आरोप है कि अनीता की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, रोहित के मुताबिक बुधवार सुबह उनकी पत्नी अनीता से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से बाहर चले गए। करीब 10 बजे लौटे तो अनीता कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहरे लटकी हुई थी। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक परिवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।