Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊMartyred memorials will be provided in three days

शहीद स्मारकों को तीन दिन में कराया जाएगा चकाचक

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को देखते हुए 5 फरवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में स्थित शहीद स्मारकों के अलावा अन्य महानुभावों की प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई कराई जाएगी और इसके...

Deep Pandey प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। Wed, 3 Feb 2021 06:08 AM
share Share

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को देखते हुए 5 फरवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में स्थित शहीद स्मारकों के अलावा अन्य महानुभावों की प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई कराई जाएगी और इसके आसपास के क्षेत्रों को चकाचक कराया जाएगा।
प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार ने इस संबंध में निकाय अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन से समन्वय करते हुए शहरी क्षेत्रों के शहीद स्मारकों की सूची प्राप्त कर ली जाए। सभी शहीद स्मारकों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके साथ ही जिन शहीद स्मारकों में शहीदों के नाम पट्टिकाएं स्पष्ट नहीं हो रही हैं या धूमिल हो गई हैं। उनके नाम नई पट्टिका में अंकित कराते हुए शहीद स्मारकों में लगाई जाए।
शहीद स्मारकों से संबंधित संकेत पट्टिकाएं भी नए सिरे से ठीक कराई जाएंगी। सभी शहरों में इस दौरान में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थलों व प्रमुख बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। सफाई के बाद निकलने वाले कूड़े को तुरंत वहां से हटाया जाएगा, जिससे दुबारा गंदगी न फैलने पाए। सफाई के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाए, जिससे लोग सफाई के प्रति सजग हो सकें।                                                                                               

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें