Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMamata Banerjee s Death Kumbh Remark Sparks Outrage from UP MLA Rajeshwar Singh

महाकुम्भ का अपमान स्वीकार्य नहीं - डॉ राजेश्वर सिंह

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुम्भ को मृत्युकुम्भ कहे

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 19 Feb 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ का अपमान स्वीकार्य नहीं - डॉ राजेश्वर सिंह

लखनऊ, संवाददाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुम्भ को मृत्युकुम्भ कहे जाने पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विधायक ने ममता बनर्जी के बयान को हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया। वहीं देश की एकता और अखंडता पर भी सीधा प्रहार करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ‘एक्स पर पोस्ट कर विधायक ने कहा कि महाकुम्भ भारतीय संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक है और इसका अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। महाकुंभ भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का गौरव है। इसका अपमान करना हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजनों का उद्देश्य सभी धर्मों और समुदायों के बीच एकता, शांति और समरसता को बढ़ावा देना है। इस पवित्र आयोजन का अनादर करना भारतीय समाज के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें