इंस्टाग्राम फ्रेंड से रेप का आरोपी गिरफ्तार
Lucknow News - लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने वाले मो. फैसल को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने कोलकाता में मामला दर्ज कराया था। अगस्त 2024 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद फैसल ने युवती...

लखनऊ, संवाददाता आलमबाग पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने कोलकाता के प्रगति मैदान थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल लखनऊ पाए जाने पर विवेचना आलमबाग पुलिस को ट्रांसफर हुई। पुलिस ने मऊ से आरोपित व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। कोलकाता निवासी युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए अगस्त 2024 में मऊ निवासी मो. फैसल से हुई थी। आरोपित रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। कई बार बातचीत होने के बाद मो. फैसल ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा। फिर सात फरवरी 2025 को मुलाकात के लिए बुलाया।
कोलकाता से पीड़िता लखनऊ आकर आलमबाग के गीतराज होटल में रुकी, जहां फैसल भी साथ में था। आरोपित ने युवती के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने की बात कही। यौन शोषण के बाद शादी से किया इनकार पीड़िता के मुताबिक यौन शोषण करने के बाद आरोपितों ने शादी करने से मना कर दिया। कई बार कॉल करने पर फोन भी नहीं उठाया। पीड़िता ने कोलकाता के प्रगति मैदान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती जांच में घटनास्थल आलमबाग मिलने पर विवेचना ट्रांसफर हुई थी। इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि आरोपित मो. फैसल की तलाश के लिए टीम मऊ गई थी। बुधवार रात कोपागंज ठठेरी गली से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। फैसल रिम गारमेंटस के नाम से दुकान चलाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।