Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊLucknow Municipal Corporation Plans New Parks and Community Centers with 160 Crore Budget

फ्लावर बाउल, साहित्य तथा एनिमल पार्क विकसित करेगा नगर निगम

लखनऊ नगर निगम ने शहर में नए पार्क और कम्युनिटी सेंटर विकसित करने की योजना बनाई है। कुल 160 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें औरंगाबाद में वर्किंग वूमेन हॉस्टल और नए पार्क शामिल हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 Sep 2024 05:44 PM
share Share

लखनऊ नगर निगम शहर में कई नए तरीके के पार्क विकसित करने जा रहा है। औरंगाबाद में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण होगा। तीन नए कम्युनिटी सेंटर भी बनाए जाएंगे। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई 15वें वित्त के बजट की बैठक में इन प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। कुल करीब 160 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। नगर निगम 16.48 करोड़ से शहर की सड़कें भी दुरुस्त कराएगा। इसके अलावा शिवरी प्लांट में एक वाटर फाउंटेन का निर्माण कराया जाएगा। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी में तमाम आकर्षक पार्क बनते हुए दिखाई देंगे। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि सीजी सिटी में पुलिस मुख्यालय के करीब नदी के किनारे खाली जमीन पर करीब 20 करोड़ रुपये से फ्लावर बाउल पार्क बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन एक फूल की तरह ही होगी। इसके अंदर देश विदेश के विभिन्न प्रजाति के फूल पौधे लगे होंगे। फूलों से यह फ्लावर बाउल हमेशा महकता रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें