Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊLohia Law University Adopts Five Villages in Sarojini Nagar for Comprehensive Development

लोहिया विधि विवि उन्नत भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को आत्म निर्भर बनाने में करेगा मदद

-विवि ने सरोजनीनगर तहसील के पांच गांव लिये गोद लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आशियाना स्थित लोहिया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 04:44 PM
share Share

-विवि ने सरोजनीनगर तहसील के पांच गांव लिये गोद लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

आशियाना स्थित लोहिया विधि विश्वविद्यालय उन्नत भारत अभियान के तहत गांवों में बुनियादी सेवाएं, कानूनी सहायता और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। विश्वविद्यालय की विधिक सहायता समिति और संगोष्ठी समिति ने सरोजनी नगर तहसील के पांच गांव प्यारेपुर, खुर्रमपुर, समदा, खेड़ा, पलेन्हेडा और धीगिया को गोद लिया है। ग्रामीणों को इस अभियान के बारे में बताना। इन्हें सशक्त बनाना और बुनियादी सुविधाओं से लैस करना है। ताकि यह आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर आईआईटी के प्रो.संदीप संगल ने कहा कि उन्नत भारत अभियान ग्रामीण समुदायों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा। बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुधार में भी सहायक साबित होगा।समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह ने इससे ग्रामीण समाज की उन्नति के साथ छात्रों के लिए व्यावहारिक शिक्षा का एक सशक्त माध्यम भी होगा। विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह और संगोष्ठी समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रेम कुमार गौतम ने विचार साझा किये। उन्नत भारत अभियान के परियोजना समन्वयक डॉ. अमनदीप सिंह ने अभियान के उद्देश्यों और उसकी कार्ययोजना की जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें