Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊLocal Residents Protest Against Property Dealers on Municipal Land Worth 80 Crores

कनौसी में निगम की जमीन पर प्रॉपर्टी डीलर ने शुरू की प्लॉटिंग, सड़क पर उतरे लोग

कनौसी में नगर निगम की 80 करोड़ की जमीन पर प्रॉपर्टी डीलरों ने प्लॉटिंग शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम को सूचना दी। दस्तावेजों से पता चला कि जमीन निगम की है और इस पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 03:59 PM
share Share

केसरीखेड़ा के कनौसी में नगर निगम की करीब 80 करोड़ की जमीन पर गुरुवार को प्रॉपर्टी डीलरों ने प्लॉटिंग शुरू कर दी। इसे देख स्थानीय निवासी एकजुट हो गए। काम रोकने के लिए हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर निगम को जानकारी दी तो मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों ने जमीन अपनी होने से ही इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों ने दस्तावेज दिखाए तो पता चला कि जमीन न केवल निगम की है, बल्कि उसने इस पर स्टे भी ले रखा है। क्षेत्रीय पार्षद को बुलाकर स्थानीय नगर निगम मुख्यालय भी पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। कनौसी में नगर निगम की 80 करोड रुपए की जमीन खाली पड़ी है। प्रापर्टी डीलरों की नजर में यह जमीन चढ़ी है। प्रॉपर्टी डीलरों ने गुरुवार को कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी। स्थानीय निवासी नगर निगम की इस जमीन पर सामुदायिक सुविधाएं विकसित करने की मांग कर रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलरों ने तहसील के लोगों को मिलाकर इस जमीन को अपने नाम दर्ज करवा लिया था। इसके खिलाफ नगर निगम हाई कोर्ट गया था। कोर्ट से इस पर स्टे है। कोई निर्माण नहीं हो सकता है। इसके बावजूद प्लाटिंग शुरू हो गयी। स्थानीय निवासियों ने मौके पर क्षेत्रीय पार्षद को भी बुला लिया। बाद में यहां के लोग नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया। जमीन को प्रॉपर्टी डीलर और भूमाफिया से बचाने की मांग की। क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने बताया की कुछ लोग जमीन पर कब्जा कर रहे थे। स्थानीय निवासी एकजुट हुए। नगर निगम के सभी अधिकारियों को जमीन पर कब्जे के बारे में सूचना दे दी गई है। लोगों ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता को अपना ज्ञापन दिया है। स्थानीय निवासी इस जमीन पर सरकारी सामुदायिक सुविधाएं विकसित करने की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें