श्रमिक दिवस: श्रमिकों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ - कौशल
Lucknow News - मलिहाबाद में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भारत रक्षा दल के मजदूर प्रकोष्ठ द्वारा गोष्ठी और श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने श्रमिकों को सम्मानित किया और...

मलिहाबाद। संवाददाता भारत रक्षा दल के मजदूर प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गुरुवार को राजकीय भूमि सुधार प्रक्षेत्र रहिमाबाद में गोष्ठी और श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने श्रमिकों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। श्रमिकों ने श्रमिक दिवस पर अवकाश घोषित किये जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकों के लिए बड़ी योजनाएं चला रही है। आवास, बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य व शादी ब्याह समेत अन्य योजनाओं का श्रमिकों को लाभ मिल रहा है। श्रमिकों को चाहिए की संगठित होकर अपनी मागों को उठायें।
भारत रक्षा दल के मुखिया श्रीनिवास राय, भागीरथी विश्वकर्मा, चन्दन सिंह, मनोज कुमार राय, वेद प्रकाश शर्मा, शरद सिंह, प्रकाश सिंह बिष्ट, सुशील गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।