केजीएमयू डॉक्टरों ने छह घंटे ऑपरेशन कर बड़ा ट्यूमर निकाला
Lucknow News - केजीएमयू के डॉक्टरों ने छह घंटे की सर्जरी के बाद 21 वर्षीय युवक का ऑपरेशन किया, जो अंडकोष कैंसर से ग्रसित था। कैंसर के कारण उसके शरीर में बड़े ट्यूमर बन गए थे, जिससे उसकी जान को खतरा था। सफल सर्जरी के...

केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने छह घंटे लगातार ऑपरेशन करके कार्सिनोमा टेस्टिस (अंडकोष कैंसर) से पीड़ित युवक का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों का दावा है कि दुर्लभ कैंसर युवक के शरीर में फैलकर काफी बड़ा हो गया था। जटिलताओं के बीच सफल सर्जरी कर युवक की जान बचाई गई है। केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने युवक का ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. प्रेमराज सिंह और डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि बहराइच का युवक (21) कार्सिनोमा टेस्टिस (अंडकोष कैंसर) से पीड़ित था। इससे उसे आक्रामक और असामान्य जटिलता का सामना करना पड़ रहा था। जीवन खतरे था। यूरोलॉजी सर्जिकल टीम में डॉ. अपुल गोयल, डॉ. मनोज यादव और डॉ. अवनीत गुप्ता ने सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद मरीज की स्थिति गंभीर हो गई। मरीज के दोनों ओर बड़े रेट्रोपेरिटोनियल ट्यूमर्स हो गए। शुरू में कार्सिनोमा टेस्टिस समस्या दूर की गई। फिर सर्जरी और कीमोथेरेपी करवाई गई थी, लेकिन वह सही होने के बजाए फैल गया। युवक के बाईं ओर 25 सेंमी. और दाईं ओर 20 सेंमी. व्यास का कैंसर बढ़ गया था।
विशाल कैंसर रेट्रोपेरिटोनियल स्पेस में स्थित था। इस वजह से मरीज की प्रमुख रक्त वाहिकाओं और अन्य अहम अंग पेट, आंतों को प्रभावित कर खतरा पैदा कर रहा था। इसकी वजह से पेट में अधिक सूजन, दर्द व उल्टी की समस्या था। मरीज भोजन नहीं कर पा रहा था। बड़े ट्यूमर की वजह से शरीर की सबसे बड़ी रक्त वाहिकाएं दबा रही थी। सर्जरी के सात दिन बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। अब वह भोजन करने लगा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।