Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsIncreasing Dental Issues Linked to Soft Food Consumption Experts Warn

खानपान का तौर तरीका बदलने से बढ़ी दांतों की बीमारी

Lucknow News - खानपान की आदतों से दांतों से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि हो रही है। डॉ. शालीन चंद्रा ने बताया कि लोग ज्यादा मुलायम चीजें खा रहे हैं, जिससे दांत कमजोर हो रहे हैं। दांतों की समस्याओं का समय पर इलाज करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 23 Feb 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
खानपान का तौर तरीका बदलने से बढ़ी दांतों की बीमारी

खानपान के तौर तरीकों से दांतों से संबंधित बीमारी बढ़ी हैं। लोग मुलायम वस्तुओं का सेवन अधिक कर रहे हैं। इससे दांत कमजोर हो रहा है। दांतों का विकास भी प्रभावित हो रहा है। यह जानकारी केजीएमयू दंत संकाय व अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के डीन (दंत संकाय) डॉ. शालीन चंद्रा ने दी। वह रविवार को सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज में दंत चिकित्सा संकाय के प्रास्थोडान्टिक्स विभाग में दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इंडियन प्रास्थोडान्टिक्स सोसाइटी की स्टेट कांफ्रेंस हुई, जिसमें 500 से ज्यादा डेंटल के डॉक्टर, शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. शालीन चंद्रा ने कहा कि दांतों के इलाज में आधुनिक तकनीक का विकास तेजी हो रहा है। कम दिनों में दांत प्रत्यारोपित किए जा रहे हैं। पूरा जबड़ा भी कम समय में लगाया जा रहा है। उप्र. प्रोस्थोडान्टिक्स सोसाइटी के सचिव डॉ. बालेंद्र सिंह दांतों की बीमारी का शुरूआत में इलाज जरूरी है। लेकिन लोग समस्या अधिक बढ़ने पर ही इलाज कराते हैं। ऐसे में इलाज कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि दांत व जबड़े की सेहत के लिए सुबह व रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें। ब्रश के बाद उंगली से मसूढ़ों की मसाज करें। इससे मसूढ़े स्वस्थ्य रहते हैं। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव अनुराग सिंह, सचिव डॉ. स्नेहलता सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. आरोहन सिंह, श्लोक, डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव समेत अन्य डॉक्टर रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें