भागवत कथा श्रवण से होते सभी कष्ट दूर होते
Lucknow News - ठाकुरगंज के फरीदीपुर कृष्णा सिटी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। कथा के पहले दिन अयोध्या धाम की कथा सुनाई गई, जिसमें बताया...

ठाकुरगंज के फरीदीपुर कृष्णा सिटी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकालकर किया गया। कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर सजीवन मंदिर, रिंग रोड शिव मंदिर होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर यात्रा समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने कई जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। कथा के पहले दिन में अयोध्या धाम की कथा व्यास सुनैना कृष्णा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदीपूजन कर श्रीमद भागवत कथा की महिमा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। सुनील शुक्ल, नीरज शुक्ला, दिनेश दीक्षित, पूजा दीक्षित, अनिल शुक्ला, प्रतिभा शुक्ला ने पहले दिन कथा की बेदी आरती की। ऊषा शुक्ला, धर्मेन्द्र गुप्ता, नीरज सक्सेना, मंगल पाण्डेय, राजू शुक्ला, मयंक त्रिपाठी, शिवांग दीक्षित, संजय राजपूत समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में शामिल होकर कथा का रसपान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।