हेल्थ टू टॉक में व्यापारियों को दी कैंसर की जानकारी
Lucknow News - सुशांत गोल्फ सिटी में मेदांता हॉस्पिटल में हेल्थ टू टॉक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉक्टर विवेकानंद ने कैंसर और डॉ अविनाश ने हृदय संबंधी बीमारियों की जानकारी दी। व्यापारियों को स्वास्थ्य का ख्याल रखने और...

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता हॉस्पिटल में शुक्रवार को उतरटिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हेल्थ टू टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर विवेकानंद ने कैंसर संबंधित व डॉ अविनाश ने हृदय से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी। बीमारियों से बचने और स्वास्थ्य का ख्याल रखने के बारे में व्यापारियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मेदांता के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव, आरके मिश्रा, बिनू मिश्रा, नीलमथा व्यापार मंडल अध्यक्ष मलखान यादव सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।