Green Valley Development Along Haider Canal in Lucknow हैदर कैनाल के पास कैफेटेरिया, ग्रीन वैली बनेगी, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGreen Valley Development Along Haider Canal in Lucknow

हैदर कैनाल के पास कैफेटेरिया, ग्रीन वैली बनेगी

Lucknow News - -1090 चौराहा से डीजीपी आवास के बीच ट्रैफिक में होगा सुधार - 10 दिन में

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 14 June 2025 08:38 PM
share Share
Follow Us on
हैदर कैनाल के पास कैफेटेरिया, ग्रीन वैली बनेगी

लखनऊ प्रमुख संवाददाता कालीदास चौराहे से डीजीपी आवास के बीच हैदर कैनाल के किनारे ग्रीन वैली बनेगी। यहां देसी प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। टहलने के लिए दोनों तरफ पाथ-वे बनेगा। साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए कैफेटेरिया व इंटरटेन्मेंट जोन विकसित किया जाएगा। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को जोन-6 में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए इसके निर्देश दिए। कालीदास चौराहे से डीजीपी आवास के मध्य 950 मीटर लंबाई में हैदर कैनाल का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। यह कार्य करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसमें आरसीसी नाले का निर्माण, स्लोप पर स्टोन पिचिंग का कार्य, सुरक्षा के दृष्टिगत रेलिंग और नाले के दोनों तरफ पाथ-वे का निर्माण हो रहा है।

भविष्य में यह जगह लोगों के मनोरंजन केन्द्र के रूप में विकसित की जाएगी। इसके लिए कैनाल के किनारे रिक्त भूमि को ग्रीन स्पेस में तब्दील किया जाएगा। स्थल पर गार्ड रूम, टॉयलट ब्लॉक, सिटिंग एरिया आदि विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा यहां लोगों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया व इंटरटेन्मेंट जोन विकसित किया जाएगा। इसके लिए आरएफपी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 10 दिन में तैयार हो जाएगी बंधा रोड उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने 1090 चौराहा (बालू अड्डा) से डीजीपी आवास के मध्य लगभग 3.6 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बंधा रोड का भी निरीक्षण किया। यह सड़क 920 मीटर लंबी बनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन में रोड का काम पूरा करा लें। इसके चालू होने से लोगों को आवागमन के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इससे 1090 चौराहे पर ट्रैफिक का लोड कम होगा और यातायात सुगम बनेगा। बटलर झील में एसटीपी से आएगा पानी उपाध्यक्ष ने बटलर झील का भी निरीक्षण किया। यहां कैफेटेरिया, गेजीबो, पेडेस्ट्रियन ब्रिज, व्यूइंग डेक, पाथ-वे, लाइटिंग, हॉर्टीकल्चर आदि के समस्त कार्य पूर्ण हो गये हैं। झील में डालीबाग एसटीपी से ट्रीटेड वॉटर की सप्लाई होनी है। इसके लिए एसटीपी से झील तक पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कर्मचारियों की हाजिरी चेक की उपाध्यक्ष ने गोमती नगर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने फेस रेकेग्निशन मशीन व रजिस्टर से कर्मचारियों की हाजिरी का मिलान कराया। निरीक्षण में मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा व जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।