Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGiant Gayatri Mahayajna Held in Lucknow with Health Camps and Community Awareness
नौ कुंडीय यज्ञ के साथ लोगों को अंगदान के लिए किया जागरूक
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। गायत्री परिवार की ओर से रविवार को आशियाना के सेक्टर-एन स्थित
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 23 Feb 2025 08:20 PM

लखनऊ, संवाददाता। गायत्री परिवार की ओर से रविवार को आशियाना के सेक्टर-एन स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में लोगों ने यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। विश्व कल्याण की कामना के साथ संगीतमय वातावरण में यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मेदांता अस्पताल ने मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। वहीं, केजीएमयू ने देहदान, नेत्रदान और अंगदान की जागरूकता के लिए कैंप लगाया और लोगों को इसकी जानकारी दी। एक्यूप्रेशर कैंप भी लगाया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।