Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFormation of New Unit of Adarsh Vyapar Mandal in Indira Nagar

इन्दिरा नगर चर्च रोड आदर्श व्यापार मंडल इकाई गठित

Lucknow News - आदर्श व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन इंदिरा नगर में हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। व्यापारियों ने मनोज सिंह को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया। नवगठित कार्यकारिणी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 7 Jan 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
इन्दिरा नगर चर्च रोड आदर्श व्यापार मंडल इकाई गठित

आदर्श व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन हुआ है। मंगलवार को इन्दिरा नगर चर्च रोड स्थित अग्रवाल प्लाजा में इस संबंध में बैठक हुई। इसमें आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान चर्च रोड, इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। व्यापारियों ने मनोज सिंह को अध्यक्ष, कृष्ण वीर सिंह बंटू को प्रभारी, गौरव वर्मा को चेयरमैन, सुधीर कुमार को वरिष्ठ महामंत्री चुना। साथ ही शुभम पांडे को महामंत्री, मोहित वर्मा को कोषाध्यक्ष, संजय वर्मा, दीपक साहू, मनोज कुमार, हिमांशु रावत को उपाध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा गौरव मिश्रा, शिवम पटवा, शमशाद ,अरविंद केसरी को संगठन मंत्री चुना गया। नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी का शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें