Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFlight Operations Disrupted Due to Bad Weather Passenger s Luggage Lost in Lucknow

अजमेर की फ्लाइट निरस्त, कई लेट

Lucknow News - शुक्रवार को कई शहरों में खराब मौसम के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। अजमेर जाने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई और कई उड़ानें लेट रहीं। एक यात्री का लगेज लखनऊ में छूट गया, जो बाली पहुंचने पर नहीं मिला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 7 Feb 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
अजमेर की फ्लाइट निरस्त, कई लेट

कई शहरों में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को विमानों का संचालन फिर गड़बड़ा गया। अजमेर जाने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई। इसके अलावा करीब छह उड़ानें तय समय से लेट रहीं। लखनऊ से अजमेर (किशनगढ़) की फ्लाइट दिन में 14:20 बजे उड़ान भरती है। यह फ्लाइट तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गई। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली 6ई 729 और दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1119 लेट रही। लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट एफडी 146 तकनीकी कारणों से लेट हुई। इसके अलावा बेंगलुरु और मुम्बई की फ्लाइटें भी अलग अलग कारणों से लेट हुईं।

बाली पहुंचने पर पता चला लगेज लखनऊ छूटा

कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए लखनऊ से इंडोनेशिया के बाली जाने वाले एक यात्री का लगेज पहुंचा ही नहीं। सोशल मीडिया पर यात्री ऋषभ ने अपनी परेशानी बताने के साथ नाराजगी जताई है। यात्री के अनुसार एक ही लगेज उनके पास था जिसमें टूर के लिए सभी जरूरी सामान और कपड़े थे। 50 घंटे बीतने पर भी लगेज का पता नहीं चला। इतना बताया गया कि सिक्योरिटी कारणों से लगेज लखनऊ से रवाना नहीं हुआ। वहीं, इंडिगो ने जवाब में यात्री को पूरी मदद का भरोसा जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें