रास्ता लम्बा हुआ, आठ फ्लाइटों के बढ़ गए 40-40 मिनट
Lucknow News - पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है, जिससे सऊदी अरब जाने वाली आठ फ्लाइटों का समय 40 मिनट बढ़ गया है। इससे रोजाना 1400 से 1500 यात्रियों पर असर पड़ेगा। एयरलाइंस अब उच्च...

खाड़ी देशों, खासतौर पर सऊदी अरब आने-जाने वाली आठ फ्लाइटों का वक्त 40-40 मिनट बढ़ गया है। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया है। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइटों पर इसका असर पड़ेगा। पाकिस्तान ने भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस पर यह प्रतिबंध लागू नहीं किया है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार सलाम एयर, फ्लाइनास, फ्लाईदु बई, एत्तेहाद या सऊदिया एयरलाइंस के किसी विमान को लम्बा घूमकर भारत नहीं आना होगा। सऊदी अरब और आसपास आने जाने वाली फ्लाइटें पाकिस्तान के कराची समेत अन्य शहरों के ऊपर से आती हैं। यह रास्ता छोटा होने से समय कम लगता है। इसका असर रोजाना 1400 से 1500 यात्रियों पर पड़ेगा जो भारतीय एयरलाइंस से खाड़ी देशों के लिए अन्तरराष्ट्रीय यात्रा करेंगे। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर पर शॉर्टकट रूट तलाशे जा रहे हैं ताकि फ्लाइट की टाइमिंग को कम किया जा सके।
इन फ्लाइटों पर असर
एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ-दुबई के बीच आईएक्स 193 और आईएक्स 194 संचालित हो रही हैं। इसी तरह इंडिगो की लखनऊ से अबूधाबी के बीच 6ई 1415 और 6ई 11416 संचालित हो रही हैं। लखनऊ से दम्माम के बीच 6ई 6097 और 6ई 98 संचालित हो रही हैं। इसी तरह लखनऊ से शारजाह के बीच 6ई 1424 और 6ई 1423 का संचालन हो रहा है। अब इन सभी उड़ानों को समुद्र के ऊपर से भारत की धरती तक आना होगा। इसके बाद ये फ्लाइटें अपना रास्ता बदलेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।