एयरपोर्ट से 15 तक चंडीगढ़ और अजमेर की फ्लाइटें निरस्त
Lucknow News - एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और अजमेर (किशनगढ़) की फ्लाइटें 15 तारीख तक निरस्त रहेंगी। सुरक्षा कारणों से देश के 24 हवाई अड्डों पर फ्लाइटों का परिचालन रोका गया है। इससे कई फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं, जिनमें लखनऊ...

एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और अजमेर (किशनगढ़) की फ्लाइटें 15 तारीख तक निरस्त रहेंगी। चंडीगढ़ और किशनगढ़ की यहां से दो-दो फ्लाइटें हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को देश के 24 हवाई अड्डों पर सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइटों का परिचालन रोका गया है। इनमें दोनों एयरपोर्ट शामिल हैं। दूसरी ओर, बड़े पैमानों पर फ्लाइटें निरस्त होने से परिचालन पर भी असर पड़ा। शुक्रवार को बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई 232 निरस्त रही। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि तय तारीख तक लखनऊ से चंडीगढ़ की फ्लाइट 6ई 6552 निरस्त रहेगी। इसी तरह चंडीगढ़ से लखनऊ 6ई 146 भी निरस्त रहेगी।
लखनऊ से राजस्थान के किशनगढ़ की फ्लाइट एस 5- 222 और एस 5-223 भी निरस्त कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।