Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFish Awareness Program Held at Lucknow Zoo Highlighting Threat of Thai Magur Fish

थाई मांगुर मछली खतरनाक, पालना प्रतिबंधित

Lucknow News - लखनऊ में नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में मछली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को थाई मांगुर मछली के खतरों के बारे में जानकारी दी गई। निदेशक अदिति शर्मा ने बच्चों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 22 Dec 2024 06:56 PM
share Share
Follow Us on
थाई मांगुर मछली खतरनाक, पालना प्रतिबंधित

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में रविवार को मछली घर पर मत्स्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां थाई मांगुर मछली प्रदर्शन करके दर्शकों और बच्चों को इस मछली के खतरे के बारे में जानकारी दी गई। निदेशक प्राणी उद्यान अदिति शर्मा ने मछली के खतरे के बारे में बच्चों को बताया और बच्चों को रंगीन पेंसिल बांटे। इस दौरान उप निदेशक प्राणी उद्यान डॉ उत्कर्ष शुक्ला ने भी वहां उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन मछली घर के संचालक इन्द्र मणि राजा ने किया। उन्होंने बताया कि इस मछली को पालना प्रतिबंधित है, लेकिन चोरी से इसका पालन हो रहा है, अगर हम लोगों को जागरूक कर दें तो इसकी बिक्री नहीं होगी। उन्होंने ने बताया कि थाई मांगुर के कारण हमारी बहुत सी मछलियों की प्रजातियां खतरे में है। कार्यक्रम के दौरान एक इस मछली के खतरे की जानकारी वाला एक पर्चा बांटा गया। कार्यक्रम में प्राणी उद्यान के वन्यजीव चिकित्सक डॉ अशोक कश्यप, क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश बडोला सहित प्राणी उद्यान के कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें