Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊFire Breaks Out in Locked Flats in Golaganj and Gomtinagar Prompt Firefighter Response

संगीत शिक्षिका के बंद फ्लैट में इनवर्टर से लगी आग, मचा हड़कंप

गोलागंज में एसए अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। मृदुला चटर्जी का फ्लैट खाली था, लोग छत पर भाग गए। दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। गोमतीनगर में पूर्व सैन्यकर्मी संतोष सिंह के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 06:49 PM
share Share

गोलागंज स्थित एसए अपार्टमेंट में संगीत शिक्षिका के बंद फ्लैट में गुरुवार रात इनवर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अपार्टमेंट में मौजूद लोग शोर मचाते हुए भागने लगे। कुछ लोग जान बचाकर छत पर भाग गए। अग्निशमन कर्मियों ने चार दमकल की मदद से दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। गोलागंज में पांच मंजिला एसए अपार्टमेंट के चौथे माले पर संगीत शिक्षिका मृदुला चटर्जी अकेली रहती हैं। गुरुवार रात वह बाजार गई थीं। फ्लैट में ताला लगा था। रात करीब नौ बजे फ्लैट में आग लग गई। पांचवें माले पर रह लोगों ने नीचे आने का प्रयास किया पर जीने के पास धुआं भरा देख छत पर चले गए। छत से करीब एक दर्जन लोग चीख पुकार मचाने लगे। एफएसओ चौक पुष्पेन्द्र यादव के मुताबिक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरे फ्लैट में धुआं भरा था। स्मोक स्ट्रैक्टर लगाकर धुआं निकाला। चार दमकल की मदद दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर फर्नीचर व अन्य सामान जल गया।

पूर्व सैन्यकर्मी के बंद फ्लैट में लगी आग : वहीं, गोमतीनगर विस्तार के सुलभ आवास योजना स्थित घर में गुरुवार को पूर्व सैन्यकर्मी के बंद फ्लैट में आग लग गई। दूसरे माले पर स्थित फ्लैट में रहने वाले पूर्व सैन्यकर्मी संतोष सिंह कुछ दिन पहले परिवार के साथ गांव गए हुए थे। तड़के साढ़े चार बजे फ्लैट से आग की लपटें निकलती देख हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगा कर खिड़की का शीशा तोड़ा और दो दमकल की मदद से एक घंटे में काबू पा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें