29 को लखनऊ आएंगे केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ रामदास आठवले
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक न्याय

लखनऊ, संवाददाता। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ रामदास आठवले 29 नवम्बर को लखनऊ में रहेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने दी। हजरतगंज स्थित कसमंडा हाउस में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सिडको भवन में पार्टी के प्रदेश व जिला स्तरीय और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बीते तीन माह में पार्टी से 20 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों में आरपीआई प्रदेश की चुनावी राजनीति में उतरेगी। इसके लिए प्रदेश भर में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पवन गुप्ता ने कहा कि आरपीआई लगातार प्रदेश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग की आवाज बन रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।