रजत जयन्ती पर दिव्यांगों में बांटे ट्राईसाईकिल और व्हीलचेयर
Lucknow News - फोटो:: लखनऊ, संवाददाता। हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय

लखनऊ, संवाददाता। हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान के रजत जयंती समारोह में दिव्यांगों में ट्राईसाइकिल व ह्वीलचेयर बांटा गया। यहां स्मारिका परमार्थ-मणि का लोकार्पण तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य, हनुमत चरित व्याख्यानकर्ता अजय याग्निक, समाजशास्त्री व विचारक प्रो. पवन विजय ने किया। कई क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
शुरूआत में अजय याग्निक ने संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रीराम और प्रभु हनुमान के कृपा का बखान किया। इनकी मधुर संगीतमय प्रस्तुति ने मौजूद लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने दु:ख पे रोने वाले मुस्कुराना सीख ले, जिंदगी में तू किसी के काम आना सीख ले गायन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाए। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सनातन का गुणगान किया। प्रोफेसर पवन ने विलुप्त होती काशी की प्रमुख नदी वरुणा और अस्सी पर चिंता व्यक्त किया। साथ ही कहा कि राम का चरित्र को समुद्र के समान है। समारोह का संचालन संस्था के संस्थापक प्रधान सचिव राजेन्द्र कुमार शुक्ल ने किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ व हरदोई के पांच दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व ह्वीलचेयर दी गई। आठ गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया गया।
-इनका हुआ सम्मान
समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, सुधीर कुमार व आभा शुक्ला को दधीचि सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्था से जुड़े रमाशंकर सिंह, शिवशंकर पांडेय को विशिष्ट सेवाव्रती सम्मान, अमरनाथ त्रिपाठी, मनोज कुमार दीक्षित और डॉ. आनन्द त्रिपाठी को सेवाव्रती सम्मान से नवाजा गया। रूपेन्द्र सिंह सिकरवार, विशाल वाजपेयी, मुदित यादव ने सेवाधर्मी सम्मान प्राप्त किया। सत्येन्द्र पांडेय ने अति विशिष्ट सेवाधर्मी सम्मान हासिल किया। संस्था के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी को विशिष्ट सेवाकर्ता सम्मान दिया गया। अति विशिष्ट सेवाकर्ता सम्मान संस्था के सह सचिव विश्वास प्रताप सिंह को मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।