धर्मेन्द्र यादव चुने गए फतेहनगर के प्रधान
Lucknow News - लखनऊ के मलिहाबाद की फतेहनगर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में धर्मेन्द्र कुमार यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अर्चना यादव को केवल 23 वोटों से हराया। धर्मेन्द्र को 537 और अर्चना को...

लखनऊ। मलिहाबाद की फतेहनगर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर हुए पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को वोटों की गिनती हुई। मतगणना के बाद धर्मेन्द्र कुमार यादव को प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। कांटे की टक्कर में धर्मेन्द्र यादव ने निकटतम प्रतिद्वंदी अर्चना यादव को मात्र 23 वोटों से अंतर से हराया। धर्मेन्द्र को 537 वोट मिले। जबकि अर्चना को 514 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं तीसरे प्रत्याशी अवधेश यादव को 364 वोट मिले। फतेहनगर गांव के प्रधान के निधन के कारण इस पंचायत में प्रधान पद रिक्त हुआ था। इसके अलावा बीडीसी के दो वार्डों और 35 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मलिहाबाद के क्षेत्र पंचायत वार्ड (बीडीसी) संख्या 49 से मुन्नी लाल और काकोरी के वार्ड नम्बर 40 से मुन्ना ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।