Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊDeputy CM Brajesh Pathak Emphasizes Expansion of Health Services at CM Arogya Melas

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का दायरा बढ़ाएं: ब्रजेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 2 Sep 2024 01:55 PM
share Share

लखनऊ। विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों को और जनोपयोगी बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा जनमानस तक और बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पहले से आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेलों से जनता को बहुत फायदा मिल रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य मेलों में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। उनमें ओपीडी सेवायें, टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग, दृष्टि जांच उपचार संबंधी जानकारी आदि शामिल हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को हर रविवार शाम 5 बजे तक समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें