अमृत सरोवर निर्माण में धांधली पर तकनीकी सहायक गिरफ्तार
Lucknow News - बीकेटी ग्राम पंचायत रेवामऊ में अमृत सरोवर निर्माण में धांधली के आरोप में तकनीकी सहायक राजेश कुमार को महिगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया। खण्ड विकास अधिकारी पूजा पाण्डेय ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें...

इटौंजा, संवाददाता। बीकेटी ग्राम पंचायत रेवामऊ में हुए अमृत सरोवर निर्माण में धांधली करने के आरोप में तकनीकी सहायक को महिगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खण्ड विकास अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें तकनीकी सहायक के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवक भी आरोपी हैं।
इंस्पेक्टर महिगवां शिव मंगल सिंह ने बताया कि मंगलवार को तकनीकी सहायक राजेश कुमार पिंक सिटी से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ खण्ड विकास अधिकारी बीकेटी पूजा पाण्डेय 31 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। राजेश के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद चतुर्वेदी और रोजगार सेवक संतोष सिंह ने करीब एक लाख 39 हजार रुपये का गबन किया। अमृत सरोवर निर्माण के लिए फर्जी तरीके से मस्टर रोल तैयार किया गया। साथ ही सीसी रोड निर्माण भी मानक के विपरीत बनाई गई। गड़बड़ी सामने आने पर राजेश कुमार, आनंद चतुर्वेदी और संतोष सिंह से जवाब मांगा गया। इसके बाद ही खण्ड विकास अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।