Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCongress Sets Deadline for District Unit Expansion by August 15

मुख्यालय की निगरानी में होगा कांग्रेस की जिला इकाइयों का विस्तार

Lucknow News - - पांच परतों में तैयार किया जाना है कांग्रेस का जिला स्तर का संगठन प्रदेश कांग्रेस की जिला इकाइयों के विस्तार की समयसीमा तय कर दी गई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 27 April 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यालय की निगरानी में होगा कांग्रेस की जिला इकाइयों का विस्तार

प्रदेश कांग्रेस की जिला इकाइयों के विस्तार की समय सीमा तय कर दी गई है। 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर बूथ लेवल एजेंटों की तैनाती अंतिम तौर पर कर दी जानी है। हालांकि, यह विस्तार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की निगरानी में होगा। कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व हर नामों का परीक्षण करेगा ताकि जिले में संगठन विस्तार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस ने वर्ष 2025 का ज्यादा से ज्यादा वक्त संगठन सृजन को देने का फैसला किया है। जिला स्तर तक की इकाइयां मजबूत हों इसके लिए पांच परतों में जिला संगठन तैयार किया जाना है। जिला के बाद मंडल, ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर इकाइयां तैयार की जाएंगी। कांग्रेस की मंशा है कि जिला स्तर पर संगठन वास्तविक तौर पर मजबूत रहे ताकि इससे सांगठनिक गतिविधियों में लाभ लिया जा सके।

वहीं, चुनाव प्रबंधन में मजबूत संगठन प्रत्याशी के लिए रास्ता आसान करेगा। यही वजह है कि जिला स्तर पर संगठन की मजबूती की थाह प्रदेश नेतृत्व उसके सृजन के समय से ही रखेगा। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कुछ नेताओं की एक टीम तैयार करने जा रही है। यह कंट्रोल रूम सरीखी होगी। ब्लॉक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू होते ही तैनात किए जाने वाले पदाधिकारियों के नाम मांगे जाएंगे। उनके नामों का परीक्षण होगा। प्रदेश नेतृत्व से अनुमति के बाद ही ब्लॉक कमेटियों के नाम पर मुहर लगेगी। ऐसा ही हर चरण में होगा।

कुछ जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस कुछ जिलों में संगठन के लिहाज से विशेष सतर्कता बरतने की योजना तैयार कर रही है। ये वे जिले हैं, जहां के जिला और शहर अध्यक्ष सीधे दिल्ली के हस्तक्षेप से तैनात किए गए हैं। नवनियुक्त जिला-शहर अध्यक्षों की सूची आने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में कुछ जिलों को लेकर सब कुछ ठीक नहीं है। यहां से दिल्ली तक हुई बातचीत अब तक बेनतीजा ही साबित हुई है। ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि इन जिलों में बाकी का संगठन ठीक तरह से तैयार हो। इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें