Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊCommunity Pind Tarpan Held for Ancestors Peace in Lucknow

गायत्री मंदिर में सामूहिक रूप से किया गया पिंड तर्पण

लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर, सेक्टर-नौ स्थित गायत्री ज्ञान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 01:58 PM
share Share

लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर, सेक्टर-नौ स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में पितृपक्ष के दूसरे दिन गुरुवार को भी लोगों ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से पिंड तर्पण किया। सामूहिक पिंड तर्पण में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हुए।

मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया कि मंदिर में भोर पहर यम देवता और पित्र आह्वान के बाद पिंड तर्पण शुरू हुआ। इस विधान के बाद सभी ने गायत्री यज्ञ में मंत्रोचारण के बीच मृत्यु के देवता यम को आहूतियां देकर पितरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इसके साथ ही गोमती तट पर स्थित घाटों पर भी लोगों ने आचार्यों के सहयोग से तर्पण और पिंडदान किया। यहां दो अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह पिंड तर्पण चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें