Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Celebrates 45th Foundation Day with Statewide Events from April 6-13

स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान चलाएगी भाजपा: भूपेंद्र

Lucknow News - भारतीय जनता पार्टी 6 से 13 अप्रैल के बीच अपने 45वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएगी। पार्टी सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने, सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित करने और गांव चलो...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 5 April 2025 07:28 PM
share Share
Follow Us on
स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान चलाएगी भाजपा: भूपेंद्र

-प्रदेश अध्यक्ष बोले 6 से 13 अप्रैल के बीच प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम -8-9 को हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे सक्रिय सदस्य सम्मेलन

लखनऊ, विशेष संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी अपना 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। पार्टी 6 से 13 अप्रैल के बीच प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। छह अप्रैल को सभी पार्टी कार्यालयों पर सजावट की जाएगी। सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारतमाता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। आठ व नौ अप्रैल को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे। 10 से 13 अप्रैल तक पार्टी गांव चलो अभियान चलाएगी।

यह जानकारी शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने स्थापना से लेकर अब तक की प्रदेश भाजपा की यात्रा और उसके उतार-चढ़ाव भरे सफर को विस्तार से बताया। कहा कि भाजपा आज सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी पार्टी है। चौधरी ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर ध्वाजारोहण करेंगे। जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा से संबधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

सात सदस्यीय समिति गठित

उन्होंने बताया कि 8-9 अप्रैल को विधानसभा पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे। सम्मेलन में भाजपा के चुनावी व संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर चर्चा होगी। बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों में बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रमुखों, प्राथमिक व सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रमों के लिए गठित समिति के संयोजक प्रदेश महामंत्री संजय राय बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, अर्चना मिश्रा, शिव भूषण सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है।

बोले सपा सरकार की लूट को भूला नहीं प्रदेश

भूपेंद्र चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा का चरित्र सब जानते हैं। उनके शासन में हुई लूट और अपराधों को प्रदेश के लोग भूले नहीं हैं। सब बंदरबांट होता था। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की है। भाजपा की केंद्र या प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। न ही कोई भ्रष्टाचारी बच सकता है। जहां तक वक्फ बिल में संशोधन का सवाल है तो देश की संसद को जरूरत के हिसाब से किसी भी बदलाव का संवैधानिक अधिकार है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह व अर्चना मिश्रा मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें