Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊBikewala Collection Agent Shot in Attempted Robbery Near Badshah Nagar Metro Station

बादशाहनगर में देर रात लूट के विरोध पर कलेक्शन एजेंट को गोलियों से भूना

बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कलेक्शन एजेंट को लूट के विरोध में बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली कलाई और दूसरी पेट में लगी। घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। बदमाश बिना लूट के भाग निकले।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 Sep 2024 08:24 PM
share Share

बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार देर रात लूट के विरोध पर बदमाशों ने बाइक सवार कलेक्शन एजेंट को गोलियों से भून दिया। एक गोली कलाई और दूसरी पेट में लगी। गोली की तड़तड़ाहट सुन आसपास हड़कंप मच गया। एजेंट को खून से लथपथ देख बदमाश बगैर लूटपाट किए भाग निकले। घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। चौक के बाग महानारायण निवासी अर्पित अग्रवाल डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट में कलेक्शन एजेंट हैं। रात में अर्पित बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित अपने कार्यालय गए थे। देर रात वह कार्यालय से बाहर निकलकर बाइक पर बैठे थे, तभी पैदल दो युवक आए और छीनाझपटी करने लगे। विरोध पर एक युवक ने ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। एक गोली उनकी दाहिनी कलाई व दूसरी पेट में लग गई। खून से लथपथ अर्पित जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुन भगदड़ मच गई। पकड़े जाने के डर से आरोपित भाग निकले। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में लूट के विरोध पर गोली मारने की बात सामने आ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें