Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAyodhya s World-Class Development Prioritized for Pilgrims Jayveer Singh

.अयोध्या के छह प्रवेश द्वार पर 125 करोड़ से बनेंगे भव्य गेट

Lucknow News - प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। पर्यटन विभाग छह प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अत्याधुनिक गेट कॉम्प्लेक्स बना रहा है, जिसमें होटल, सूचना केंद्र, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 21 April 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
.अयोध्या के छह प्रवेश द्वार पर 125 करोड़ से बनेंगे भव्य गेट

-अयोध्या का विश्व स्तरीय विकास व श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता: जयवीर लखनऊ, विशेष संवाददाता

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पर्यटन विभाग आगंतुकों की सुविधाओं के लिए छह प्रमुख प्रवेश द्वारों पर गेट कॉम्प्लेक्स तैयार कर रहा है, जहां एक ही परिसर में कई अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इन गेट कॉम्प्लेक्स में यात्री निवास, स्टार रेटेड व बजट होटल, पर्यटन सूचना केंद्र, कला एवं शिल्प दीर्घाएं, शॉपिंग एरिया, कैफेटेरिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी। यह गेट पीपीपी मॉडल पर बनेंगे। इसकी लागत 125.69 करोड़ होगी।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए विभाग वहां के पर्यटन ढांचे को आधुनिक रूप देने जा रहा है। सांस्कृतिक वैभव की प्रतीक अयोध्या भ्रमण ऐतिहासिक रूप से सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यादगार होगा। राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या वैश्विक मंच पर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम द्वार (लखनऊ रोड), लक्ष्मण द्वार (गोंडा रोड), भरत द्वार (सुल्तानपुर रोड), हनुमान द्वार (गोरखपुर रोड), जटायु द्वार (अम्बेडकर नगर रोड) और गरुड़ द्वार (रायबरेली रोड) शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थापित किए जा रहे हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि गेट कॉम्प्लेक्स के भीतर भूखंड पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए आवंटित किए जाएंगे। इसका विकास निजी निवेशकों द्वारा बुनियादी ढांचे के साथ किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें