Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP Government for Burdening UP with Debt

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया : अखिलेश

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 21 Feb 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया : अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। उत्तर प्रदेश के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज है। उत्तर प्रदेश पर कुल नौ लाख करोड़ का कर्ज हो गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस बजट में भी भाजपा सरकार ने 91 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। आजादी के बाद 2017 तक यूपी पर तीन लाख करोड़ का कर्ज था लेकिन अब यूपी की भाजपा सरकार पिछले आठ साल में 6 लाख करोड़ रुपये का और कर्ज ले चुकी है।

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। भाजपा सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान हैं। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। जनता की जेबें खाली है।

प्रदेश और केन्द्र की सरकार में विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर हैं। सरकार झूठे आंकड़े देकर जमीनी सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा है। निर्माण कार्यों से लेकर स्वास्थ्य, पुलिस विभाग हर जगह भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार पूरी तरह से झूठ, लूट और बेईमानी की नीति पर चल रही है। जनहित में कोई काम नहीं हो रहा है। किसानों, नौजवानों समेत आम लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। गरीबों के साथ अन्याय बढ़ता जा रहा है। हर वर्ग निराश और दुःखी है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। 2027 में भाजपा की झूठ, लूट और बेईमानी वाली सरकार को जनता हमेशा के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें