Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊAkhilesh Yadav Bulldozer Politics Faces Justice in Uttar Pradesh

बुलडोजर चलवाने वालों के लिए अब पार्किंग का समय : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बुलडोजर चलवाने वालों

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 Sep 2024 01:25 PM
share Share

लखनऊ। विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बुलडोजर चलवाने वालों के लिए अब पार्किंग का समय आ गया है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स पर कहा कि न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोज़र को ही नहीं बल्कि बुलडोज़र का दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है। सपा प्रमुख ने लिखा, कि आज बुलडोज़र के पहिये खुल गए हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गया है। ⁠ये उनके लिए पहचान का संकट है, जिन्होंने बुलडोज़र को अपना प्रतीक बना लिया था। अब न बुलडोज़र चल पाएगा, न उसको चलवाने वाले। ⁠दोनों के लिए ही पार्किंग का समय आ गया है। आज बुलडोज़री सोच का ही ध्वस्तीकरण हो गया है। सपा प्रमुख ने सवाल किया कि अब क्या वो बुलडोज़र का भी नाम बदल कर उसका दुरुपयोग करेंगे? दरअसल, ये जनता का सवाल नहीं, एक बड़ी आशंका है।

अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में बुलडोजर की कार्रवाई न्याय नहीं हो सकता है। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। जब कभी न्यायालय उन पर विचार करेगा तो उस पर सरकार के खिलाफ कार्रवाई होगी क्योंकि प्रदेश सरकार ने जानबूझकर, लोगों को डराने के लिए जबरदस्ती बुलडोजर चलाया है। इस भाजपा सरकार ने बुलडोजर को औजार के रूप में प्रयोग किया। विपक्ष और जनता की आवाज को दबाने के लिए दुरुपयोग किया गया।

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, सरकार और भाजपा के लोग बुलडोजर को इतना महिमा मंडित कर रहे थे कि जैसे बुलडोजर ही न्याय है। ये अपने कार्यक्रमों में रैलियों में इतना बढ़ा चढ़ाकर बात करते थे, जिससे लोगों में भय पैदा हो। अब सुप्रीमकोर्ट का फैसला आ गया है। तो बुलडोजर रूकेगा। न्यायालय से न्याय मिलेगा। बुलडोजर अन्याय का प्रतीक हो सकता है, न्याय का प्रतीक नहीं हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें