Air India Express Flights Cancelled at Amausi Airport Passengers Face Delays एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान फिर निरस्त, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAir India Express Flights Cancelled at Amausi Airport Passengers Face Delays

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान फिर निरस्त

Lucknow News - मंगलवार को अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइटें निरस्त रहीं, जिससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। शारजाह का विमान तीन घंटे की देरी से पहुंचा। अन्य शहरों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 June 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान फिर निरस्त

अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को दुबई से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस की आने जाने वाली फ्लाइटें निरस्त रहीं। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शारजाह का विमान करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचा। इसी तरह कई शहरों के विमानों को देरी का सामना करना पड़ा। दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएसक्स 194 सुबह 07:50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरती है। एक घंटे बाद सुबह 08:50 बजे यहां से दुबई रवाना होती है। मंगलवार को यह विमान दुबई से लखनऊ नहीं आया। इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में वापसी में भी इसको कैंसिल करना पड़ा।

वहीं शारजाह से इंडिगो विमान 6ई 1424 सुबह 07:15 बजे के बजाय करीब तीन घंटे की देरी सुबह 10:12 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। इसके अलावा मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 677 करीब दो घंटे, दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट करीब पौने दो घंटे की देरी से आई। वहीं लखनऊ से जाने वाले विमानों में मुंबई की फ्लाइट आईएक्स 1235 करीब तीन घंटे, दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट करीब दो घंटे, दुबई जाने वाली फ्लाई दुबई की फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।