Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊAAP Protests in Lucknow Against Kangana Ranaut s Remarks on Farmers

किसानों को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी के खिलाफ ‘‘आप का प्रदर्शन

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। किसानों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 2 Sep 2024 12:55 PM
share Share

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता किसानों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। ‘आप के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडों के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने ‘आप के प्रदेश कार्यालय पर इकठ्ठा होकर कंगना व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

करीब एक घंटे तक नारेबाजी के बाद जैसे ही आंदोलनकारी आप कार्यकर्ता पैदल मार्च के लिए पार्टी कार्यालय से निकले कुछ दूरी पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने सभी को बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। बाद में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन पार्क भेज दिया।

बाद में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने बताया कि कंगना रनौत को भाजपा को संसद में नहीं पहुंचाना चाहिए था। कंगना किसानों को बलात्कारी और हत्यारा कह रही हैं। भाजपा को कंगना पर एक्शन लेना चाहिए . कंगना रनौत का बयान निंदनीय और अमर्यादित है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अपने ऐसे बद-दिमाग नेताओं सांसदों का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में साढ़े सात सौ किसानों की मौत हो गई। भाजपा किसानों को कभी खालिस्तानी, कभी पाकिस्तानी, कभी आतंकवादी और अब हत्यारा और बलात्कारी बता रही है, भाजपा किसान विरोधी है।

वहीं पार्टी की जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि कंगना रनौत ऐसी सांसद हैं, जिन्हें देश के बारे में कुछ पता ही नहीं है। वे अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश के अन्नदाताओं की बड़ी आबादी पर अमर्यादित बयानबाजी कर रहीं हैं इससे पहले भाजपा नेत्री प्रज्ञा साध्वी भी अमर्यादित बयानबाजी कर चुकी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व अपने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्यवाही न कर उनके बयानों को मौन स्वीकृत देता रहता है जो देश समाज के लिए अच्छा नहीं है।

प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से देश का किसान आक्रोशित है, इसलिए कंगना रनौत को लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें